राजस्थान: डूंगरपुर में ‘आपणो खेत आपणी खाद’ अभियान, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर जोर
23 अप्रैल 2026, डूंगरपुर: राजस्थान: डूंगरपुर में ‘आपणो खेत आपणी खाद’ अभियान, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर जोर – मृदा स्वास्थ्य संवर्धन के लिए डूंगरपुर जिले में आपणो खेत आपणी खाद अभियान संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत नवल श्याम में सहायक निदेषक कृषि (विस्तार) डूंगरपुर गोविंद सिंह ने किसानों को मृदा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित पोषण नितांत आवश्यक तथा रासायनिक उर्वरकों के ऊपर निर्भरता को कम करने के लिए एवं स्वयं के खेत पर निर्मित जैविक आदानों यथा देषी खाद, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद, जैव उर्वरक आदि व जैविक विधियों यथा जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत आदि प्राकृतिक विधियों को स्वयं के खेत पर अपनाने की जानकारी दी।
कृषि अधिकारी विनोद कुमार पटेल ने बताया की गर्मी की गहरी जुताई समतलीकरण एवं मेडबंदी, खाद एवं उर्वरक के संतुलित उपयोग मिट्टी की जांच एवं सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार उपयोग करना। डीएपी एवं यूरिया उर्वरक के विकल्प के रूप में 3 बैग एसएसपी , 1 बैग यूरिया, एनपीके उर्वरक, टीएसपी एक बैग आधा बैग यूरिया जैसे विकल्पों को अपना कर मुख्य पोषक तत्वों के साथ द्वितीयक तत्व जैसे सल्फर एवं कैल्शियम इत्यादि भी प्राप्त होते है।
सहायक कृषि अधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार ने फसल अवशेषों के प्रबंधन एवं फसल चक्र में दलहनी फसलों के समावेश एवं इसके लाभों की जानकारी दी। गोष्ठी में प्रगतिशील कृषक एवं अन्य कृषकों ने भाग लिया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

