Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बकाया क्लेम और पॉलिसियों पर गंगानगर में हुई अहम बैठक

09 जनवरी 2025, श्रीगंगानगर: राजस्थान: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बकाया क्लेम और पॉलिसियों पर गंगानगर में हुई अहम बैठक – राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के बकाया बीमा क्लेम और बीमा पॉलिसियों के निस्तारण के लिए एक समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की। इस दौरान बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में रबी 2023-24 और खरीफ 2024 की बीमा पॉलिसियों के निरस्तीकरण और फसल कटाई प्रयोग के आंकड़ों पर चर्चा हुई। बीमा कम्पनी द्वारा जताई गई आपत्तियों पर कृषि विभाग ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। रबी 2023-24 के दौरान फसल कटाई के दौरान उठाए गए मुद्दों और खरीफ 2024 के विवादित मामलों पर भी विचार किया गया।

स्थानिक आपदा से जुड़े क्लेम पर चर्चा

खरीफ 2023, रबी 2023-24 और खरीफ 2024 में स्थानिक आपदा के तहत दर्ज किए गए पोस्ट-हार्वेस्ट इंटीमेशन के सर्वेक्षण और रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे सभी प्रकरणों का संयुक्त सर्वे सूची हस्ताक्षर सहित तैयार करें और जल्द से जल्द जमा करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गैर ऋणी किसानों की बीमा पॉलिसी की समीक्षा

बैठक में रबी 2024-25 के दौरान सीएससी और बैंकों द्वारा जारी की गई गैर ऋणी किसानों की बीमा पॉलिसियों के सत्यापन पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाइडलाइंस के अनुसार सभी आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस बैठक में एडीएम श्रीमती रीना, एसडीएम गंगानगर श्री रणजीत कुमार, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सतीश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि श्री जीएल कुमावत, उद्यान विभाग के उपनिदेशक श्री केशव कालीराणा सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com