Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई लगभग पूरी

133 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई बोनी

  • (विशेष प्रतिनिधि)

04 जनवरी 2023,  भोपाल । मध्य प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई लगभग पूरी – प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई लगभग पूरी हो गई है। हालांकि आंकड़ों में कुछ कमी है, परन्तु जिलों से रिपोर्ट आने के पश्चात कमी पूरी होने की संभावना है। 30 दिसम्बर तक 133.12 लाख हे. में बुवाई हुई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 95.7 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में 138.16 लाख हे. में बोनी हो गई थी। वहीं गेहूं की बुवाई अब तक 86.30 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जो लक्ष्य के विरुद्ध 96.9 फीसदी है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 124 लाख 77 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 139.06 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 133.12 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 86.30 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 90.57 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। राज्य की दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 21.08 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 24.81 लाख हेक्टेयर में हुई थी। चने की बुवाई में लगभग 4 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.54 लाख हे. में, मसूर 6.56 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी लक्ष्य से अधिक 13.97 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि लक्ष्य 13.07 लाख हे. रखा गया है। वहीं गत वर्ष अब तक सरसों 11.53 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। अलसी की बोनी 1.20 लाख हेक्टेयर में हुई है।  इस वर्ष गन्ना 1.40 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, अब तक इसकी बुवाई 89 हजार हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 76 हजार हेक्टेयर में गन्ना बोया गया था।  इस प्रकार राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 86.88 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 23.18 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 15.17 लाख हेक्टेयर में बोई  गई हंै। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई

30 दिसम्बर 2022 तक (लाख हे. में)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं89.0386.3
जौ0.520.58
चना 24.4721.08
मटर2.82.54
मसूर6.496.56
सरसों13.0713.97
अलसी 1.271.2
गन्ना1.40.89
 स्रोत: कृषि विभाग, म.प्र.  

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें