Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कुक्षी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सेमिनार आयोजित

26 सितम्बर 2025, धार: कुक्षी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सेमिनार आयोजित – सहकारिता विभाग धार के सहयोग से जिला सहकारी संघ द्वारा धार जिले की कुक्षी तहसील में सहकारी समितियां एक बेहतर विश्व का निर्माण करती है- विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य केएल राठौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुउद्देशीय सहकारी संस्था के वरिष्ठ किसान श्री रतन सिंह रामा ने की।

कार्यक्रम में बैंक के शाखा प्रबंधक श्री महेश पाटीदार ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। संस्था प्रशासक एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अंकेक्षण अधिकारी श्री प्रताप सिंह कनेश ने संस्था का परिचय देते हुए उसकी वसूली के बारे में बताया। तत्पश्चात इफको के प्रतिनिधि श्री जितेंद्र ने इफको द्वारा नैनो खाद की उपयोगिता के विषय में बताते हुए किसानों को उनके रखरखाव से संबंधित जानकारी दी।

श्री राठौर ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के विषय सहकारी समितियां बेहतर विश्व का निर्माण करती है, के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शुभेंद सिंह पवार ने किया एवं आभार बी पैक्स सहकारी संस्था की प्रबंधक सुश्री अनिष्का एसके ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें