रायसेन: मत्स्य महासंघ के एमडी ने किया निरीक्षण
26 अगस्त 2026, रायसेन: रायसेन: मत्स्य महासंघ के एमडी ने किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत गत दिनों मत्स्य महासंघ के एमडी श्री अनुराग चौधरी द्वारा बारना जलाशय में झींगा पालन कार्य का निरीक्षण किया गया।
श्री चौधरी ने मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 अंतर्गत उद्यमियों द्वारा लगाए जा रहे केजो के संबंध में चर्चा कर सहायक संचालक मत्स्य श्री धर्मेन्द्र परिहार तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही बैकवर्ड एवं फारवर्ड योजना अंतर्गत जल संसाधन विभाग के एसडीओ से भूमि चिन्हांकन के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

