रायसेन: कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर किया फसल सत्यापन, गेहूं उपार्जन में समस्या होगी दूर
18 अप्रैल 2026, रायसेन: रायसेन: कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर किया फसल सत्यापन, गेहूं उपार्जन में समस्या होगी दूर – समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग के दौरान कुछ किसानों को पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि के कारण पुनः सत्यापन हेतु शेष दर्शाया जा रहा है। जिसके समाधान हेतु कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को यथाशीघ्र फसलों का पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि स्लॉट बुकिंग में किसानों को असुविधा ना हो।
शुक्रवार को कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा स्वयं रायसेन तहसील अंतर्गत मेंडोरी और नीमखेड़ा में खेतों में पहुंचकर फसल का पुनः सत्यापन किया गया। इस दौरान सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल, एसडीएम मनीष शर्मा तथा तहसीलदार भरत सिंह मंडले भी साथ रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा खेतों में पहुंचकर फसलों का पुनः सत्यापन किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को यह कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि किसानों को अपनी उपज विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

