Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

17 अप्रैल 2026, रायसेन: रायसेन कलेक्टर ने गेहूं  उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण – जिले में बनाए गए विभिन्न उपार्जन केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार गेहूॅ उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं जिले में विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और केन्द्रों पर किसानों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही सभी एसडीएम द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

 कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा  द्वारा  गत दिनों   गेहूं  उपार्जन केन्द्र देवनगर स्थित शिव वेयरहाउस बिसनखेड़ा, उपार्जन केन्द्र एक्सप्रेस वेयरहाउस गैरतपुर, पारसनाथ वेयरहाउस जमुनिया, आदर्श वेयरहाउस गैरतगंज, देवज्योति वेयरहाउस केसली, श्री हीरा वेयरहाउस तथा एचएस वेयरहाउस बाबई सहित अन्य उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, उपज की तुलाई, गुणवत्ता आदि का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों और केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित गेहूं  की मात्रा की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप ही उपार्जन कार्य सम्पादित किया जाए। साथ ही उपज विक्रय हेतु आए किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग सुगमता से होने, उपार्जन प्रक्रिया में लगने वाला समय और केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें