रायसेन: अपर कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों को समय पर सही मूल्य और सुविधा मिलेगी
11 अप्रैल 2026, रायसेन: रायसेन: अपर कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों को समय पर सही मूल्य और सुविधा मिलेगी – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने आज जिले में संचालित उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उप संचालक केसी खपेड़िया तथा उपयुक्त सहकारिता ध्रुव कुमार झारिया भी साथ मौजूद रहे।
अपर कलेक्टर ने सर्वप्रथम विपणन सहकारी समिति बासौदा द्वारा संचालित चना एवं मसूर उपार्जन केंद्र जीवाजीपुर (बासौदा) का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तौल व्यवस्था, किसानों के पंजीयन, उपज के भंडारण तथा भुगतान प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कारपोरेशन, पठारी रोड स्थित केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित ककरावदा एवं उदयपुर द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, पेयजल, छाया एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
अपर कलेक्टर श्री डामोर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने समय पर तौल, उचित भंडारण एवं शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

