Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : सुशासन तिहार से किसानों को मिली राहत, 75 प्रतिशत अनुदान पर मिला विद्युत पंप 

28 मई 2026, रायपुर: रायपुर : सुशासन तिहार से किसानों को मिली राहत, 75 प्रतिशत अनुदान पर मिला विद्युत पंप – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कृषि कार्यों को सुगम बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। राज्य शासन द्वारा संचालित इस अभियान के तहत किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर खेती-किसानी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलबा निवासी किसान चंद्रभान को सिंचाई सुविधा के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर 5 एचपी विद्युत पंप प्रदान किया गया।

सिंचाई की समस्या से मिली राहत

 चंद्रभान ने बताया कि पहले सिंचाई के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पानी का स्रोत दूर होने के कारण खेतों तक पानी पहुंचाना बेहद मुश्किल था, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि विद्युत पंप मिलने से अब सिंचाई कार्य आसान हो जाएगा और समय पर खेतों तक पानी पहुंच सकेगा। इससे खेती बेहतर होगी और फसलों की पैदावार में भी वृद्धि होगी।

कृषि कार्यों में आएगी सुगमता

 किसान चंद्रभान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से अब उन्हें सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। समय पर पानी मिलने से खेती-किसानी अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी और आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। चंद्रभान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और गांव स्तर पर ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रशासन सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण कर रहा है। राज्य सरकार किसानों को आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से जोड़कर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture