Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: कोरिया जिले में धान खरीदी शुरू, पहले दिन 11 उपार्जन केन्द्रों से 531 क्विंटल धान खरीदा गया  

16 नवंबर 2025, रायपुर: रायपुर: कोरिया जिले में धान खरीदी शुरू, पहले दिन 11 उपार्जन केन्द्रों से 531 क्विंटल धान खरीदा गया – खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ कोरिया जिले में भी उत्साहपूर्वक हुआ। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आदिम जाति तथा सहकारी समिति, पटना में पहुंचकर धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, किसान व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिले में यह धान खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक यानी पूरे 75 दिनों तक चलेगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के एक-एक दाने धान को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। समिति में ग्राम छिंदिया के किसान रामजी साहू 40 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। मंत्री अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार किसानों, ग्रामीणों, आदिवासियों और महिलाओं की समृद्धि के लिए समर्पित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले के बैकुंठपुर तथा सोनहत विकासखंड के  उपार्जन केंद्रों में आज से धान खरीदी विधिवत प्रारंभ हुई। जिले में पहले दिन टोकन ऐप के माध्यम से 13 तथा समिति से एक टोकन जारी हुआ था इस तरह 11 गिरजापुर, जामपारा, झरनापारा, छिंदिया, तरगवां,  धौराटिकरा, पटना, पोड़ी, रजौली, सोनहत तथा काटघोड़ी उपार्जन केंदों से 531 क्विंटल धान खरीदी की शुरुआत पहले दिन हो गई। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले में कृषि गतिविधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला l

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture