Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, डीएपी के नाम पर बेची जा रही 17.1 टन उर्वरक जब्त,  342 बोरी सील कर जांच शुरू

31 मई 2026, रायपुर: रायपुर: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, डीएपी के नाम पर बेची जा रही 17.1 टन उर्वरक जब्त,  342 बोरी सील कर जांच शुरू – किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबहार की संयुक्त टीम ने विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत खारीबहार में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध उर्वरक भंडारण का खुलासा किया है।

संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच के दौरान एक मकान में भारी मात्रा में उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 342 बोरी, लगभग 17.1 टन “भूमि शक्ति” ऑर्गेनिक ग्रेन्युलर उर्वरक बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उक्त उर्वरक को किसानों के बीच डीएपी खाद के नाम पर बेचा जा रहा था, जिससे किसानों को भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की आशंका थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री राकेश पैंकरा मौके पर पहुंचे और संपूर्ण उर्वरक भंडारण को तत्काल सील कर दिया गया। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्ती प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर को भेजा जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक एवं कृषि आदान खरीदें तथा खरीद के समय पक्की रसीद अवश्य लें। विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global