Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: सरसों की उन्नत खेती से किसान गोविंद की आय में बढ़ोतरी, मिल रहा बेहतर मुनाफा  

25 अप्रैल 2026, रायपुर: रायपुर: सरसों की उन्नत खेती से किसान गोविंद की आय में बढ़ोतरी, मिल रहा बेहतर मुनाफा – छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसका सफल उदाहरण मुंगेली जिले के कृषक श्री गोविंद जायसवाल हैं, जिन्होंने योजना के तहत सरसों फसल से बेहतर लाभ अर्जित किया है। 

रबी वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत उन्हें सरसों की उन्नत किस्म पी.एम.-32 का बीज 01 एकड़ क्षेत्र के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उनके गांव में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 कृषक  जायसवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से उन्हें बीज उपचार, खरपतवार प्रबंधन एवं सरसों की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एफिड से बचाव के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा फफूंदनाशक एवं कीटनाशक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने आगे बताया कि उन्नत तकनीकों के उपयोग और विभागीय मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप प्रति एकड़ लगभग 06 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ। सरसों के उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी के कारण उन्हें लगभग 25 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। श्री गोविंद जायसवाल ने इस सफलता के लिए कृषि विभाग एवं आत्मा योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनकी खेती को लाभकारी बनाया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture