Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने जगदलपुर में की समीक्षा, खाद-बीज गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

30 अप्रैल 2026, रायपुर: रायपुर: कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने जगदलपुर में की समीक्षा, खाद-बीज गुणवत्ता पर सख्त निर्देश – रायपुर के कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर रबी फसल 2025 की जानकारी ली तथा खरीफ सीजन 2026 के तैयारी समीक्षा की।

श्रीमती निगार ने बैठक में कहा कि खरीफ 2026 के कार्ययोजना के अनुसार किसानों की मांग के अनुरूप बीज-खाद और फसल ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बीज-खाद का लक्ष्य के अनुरूप भंडारण एवं निर्धारित नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक प्रदाय किया जाए। खाद-बीज के गुण नियंत्रण के लिए नियमित तौर पर निरीक्षण करने सहित जांच एवं कार्यवाही अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को खाद-बीज और फसल ऋण सुलभता की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने बैठक में उर्वरक के विकल्प के तौर पर हरी खाद, नील हरित काई एवं जैव उर्वरक के उपयोग के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने पशुपालन, कुक्कुटपालन, सूकरपालन, बकरीपालन, मत्स्यपालन के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को क्रेडिट कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी फसलों की खेती इत्यादि आनुषांगिक सेक्टरों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती निगार ने नियद नेल्लानार योजना संचालित क्षेत्रों में सभी योजनाओं का सेचुरेशन पर जोर देते हुए वर्तमान में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविरों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में बस्तर संभाग के अंतर्गत किसानों को लघु सिंचाई साधन की उपलब्धता हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान समृद्धि योजना, सौर सुजला योजना के क्रियान्वयन तथा सिंचाई पम्पों के विद्युतीकरण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित बस्तर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर के कलेक्टर और कांकेर जिले के सीईओ जिला पंचायत ने अपने जिले में कृषि तथा संबंधित विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन प्रगति, खरीफ फसल कार्यक्रम कार्ययोजना के क्रियान्वयन तैयारी सहित नवाचारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में संचालक कृषि श्री राहुल देव, प्रबंध संचालक बीज विकास निगम श्री अजय अग्रवाल सहित उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, मार्कफेड, अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलों के सीईओ जिला पंचायत सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture