पश्चिमी मध्य प्रदेश के चार ज़िलों में वर्षा संभावित
12 अगस्त 2023, भोपाल: पश्चिमी मध्य प्रदेश के चार ज़िलों में वर्षा संभावित – मानसून की सक्रियता के अभाव में मध्य प्रदेश में कहीं -कहीं हल्की वर्षा हो रही है और अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल , नर्मदापुरम , रीवा एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 12 अगस्त तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 1 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 2 % अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 3 % कम वर्षा हुई है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के खातेगांव ( देवास ) में सर्वाधिक 31 मि मी और मेघनगर ( झाबुआ ) में 25 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने धार , अलीराजपुर, झाबुआ एवं बड़वानी ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है। जबकि उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम,रीवा,जबलपुर और शहडोल संभागों के ज़िलों में तथा इंदौर, खंडवा,खरगोन, बुरहानपुर, पन्ना , सागर एवं दमोह ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा संभावित है। शेष ज़िलों में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। आज 12 अगस्त के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन 60 % से कम वर्षा ,हरा रंग -19 से +19 % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )