मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा
25 जनवरी 2023, इंदौर । मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा – मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान/ संलग्न अफगानिस्तान क्षेत्र में निम्न-मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब के ऊपर और पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। 28 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की खबर है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में मिमी में निम्नांकित वर्षा दर्ज़ की गई –
पश्चिमी मध्य प्रदेश -भिण्ड (गोरमी – 52, अटेर – 30, मिहौना – 13, गोहद – 10, बीज निगम एआरजी – 10, लहार – 10, मौ – 8, म्हगांव – 5, सिटी – 4, रौन – 3),ग्वालियर (सिटी – 11.8, डबरा – 8.1, घाटीगांव – 6.3, भितरवार – 6.2),दतिया (सेवढ़ा – 8, सिटी – 2.4, भांडेर – 2, इंदरगढ़ – 2),राजगढ़ (ब्यावरा – 9, पचौर – 4, केवीके – 3.5, सिटी – 2.1, नरसिंहगढ़ – 2, सारंगपुर – 2, खिलचीपुर – 1),मुरैना (सिटी – 7, अम्बाह – 3, कैलारस – 2, जौरा – 1), शिवपुरी (नरवर – 6, कोलारस – 5, पिछोर – 2, बदरवास – 2, पिपरसमा केवीके – 2, सिटी – 1, करैरा – 1), गुना (आरोन – 6, केवीके – 4, बमोरी – 3, चाचौड़ा – 3, सिटी – 0.3),अशोकनगर (आंवरी केवीके – 6),देवास (सिटी – 2, टोंकखुर्द – 1),शाजापुर (गुलाना – 2, गिरवर केवीके – 1),विदिशा (कुरवाई ओआर – 2, कुरवाई एन आर – 1.5),उज्जैन (ता.मं. वेधशाला – 0.6), भोपाल (बैरसिया – 0.5), श्योपुर कलां (सिटी – ट्रेस ) की गई।
पूर्वी मध्य प्रदेश – टीकमगढ़ (सिटी – 4, लिधौरा – 4, पलेरा – 4, मोहनगढ़ – 3, जतारा – 2, बल्देवगढ़ – 1, बड़ागांव धंसान – 1), सागर (बीना – 2.2), दमोह (मड़ियाहार केवीके – 2), छतरपुर (नौगांव – 0.6), कटनी (पिपरौंध केवीके – 0.5), निवाड़ी (ट्रेस ) की गई।
मौसम केंद्र ने 26 जनवरी की सुबह तक ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में तथा नर्मदापुरम,बुरहानपुर,खंडवा,
महत्वपूर्ण खबर: दलहनी फसल गडमल को नई पहचान दिलाने में जुटे वैज्ञानिक