Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में वर्षा जारी, 7 ज़िलों में अति भारी वर्षा का अलर्ट

12 जुलाई 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश में वर्षा जारी, 7 ज़िलों में अति भारी वर्षा का अलर्ट – मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24  घंटों में राज्य के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल और उज्जैन संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर तथा जबलपुर, चंबल और ग्वालियर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई , जबकि रीवा और सागर संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र के मुताबिक गुना , अशोकनगर, हरदा और बैतूल ज़िलों में गरज -चमक के साथ वर्षा हो रही है। जबकि सीहोर , देवास,अलीराजपुर, खंडवा,मंदसौर,धार, शिवपुरी, रतलाम, रायसेन,भीमबेटका,नर्मदापुरम, बड़वानी , विदिशा उदयगिरि , सागर ,दमोह , सिवनी भिंड,टीकमगढ़,और निवाड़ी ज़िलों में  मध्यम वर्षा तथा नीमच, उज्जैन,राजगढ़,भोपाल,बैरागढ़,बुरहानपुर, आगर,शाजापुर,  दतिया,ग्वालियर,मुरैना,श्योपुर, झाबुआ , खरगोन , इंदौर , छिंदवाड़ा,/पेंच,कटनी,उमरिया, सीधी, सिंगरौली,शहडोल,अनूपपुर,जबलपुर, बालाघाट ,मंडला, पन्ना , छतरपुर और सतना ज़िलों में दोपहर पश्चात हल्की वर्षा संभावित है।  

मौसम केंद्र ने 13  जुलाई की प्रातः 8 :30  बजे तक छिंदवाड़ा , सिवनी,बैतूल, विदिशा,हरदा ,गुना और अशोकनगर ज़िलों में कहीं -कहीं भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।  इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सीहोर , धार और रतलाम जिलों में भारी वर्षा / वज्रपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वहीं जबलपुर, मंडला, दमोह,नरसिंहपुर, सागर, रायसेन,भोपाल, राजगढ़,खंडवा, नर्मदापुरम झाबुआ , इंदौर,उज्जैन शजापुराउर शिवपुरी ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आज 12 जुलाई  के नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें