Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में चना बीज पूसा पार्वती उपलब्ध

23 अक्टूबर 2025, हरदा: कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में चना बीज पूसा पार्वती उपलब्ध – चना किस्म पूसा पार्वती (बीजी 3062) कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विक्रय हेतु उपलब्ध है।

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि यह किस्म 2020 में विकसित की गई, जो आई.सी.ए.आर.-आई.आई.पी.आर. कानपुर उत्तर प्रदेश से निकाली गई है। इसका उत्पादन 21 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह किस्म समय पर बुवाई एवं सिंचित क्षेत्र के लिए अनुकूल है तथा उख्ठा रोग और जड़ सड़न के प्रति प्रतिरोध क्षमता रखती है।

 डॉ   मूरे ने बताया कि फाउंडेशन एफ-1 बीज राशि 8720 प्रति क्विंटल की दर से कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से खरीदी जा सकती है। इस बीज पर किसी तरह का अनुदान नहीं है। अधिक जानकारी एवं क्रय करने के लिये कृषि विज्ञान केंद्र हरदा ग्राम कोलीपुरा टप्पर में वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश भारती मोबाइल नंबर 9713579386 से संपर्क किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें