Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पूसा कृषि विज्ञान मेला-2021, दिनांक 25 से 27 फरवरी


19 फरवरी 2021, नई दिल्ली । पूसा कृषि विज्ञान मेला-2021, दिनांक 25 से 27 फरवरी –
 भारतीय कृषि अनुसंधान पूसा द्वारा परंपरानुसार कृषि विज्ञान मेला 2021 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 से 27 फरवरी 2021 को संस्थान पूसा परिसर के मेला ग्राउण्ड में आयोजित होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि यह मेला प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष इस मेले का आयोजन कोविड- 19 से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए किया जा रहा है। जो किसान दूरदराज के क्षेत्रों से मेले में नहीं आ पायेंगे, वे वेबकास्टिंग से मेले की जानकारी ले सकते हैं। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय आत्म निर्भर किसान रखा गया है।

मेले के प्रमुख आकर्षण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • उन्नत बीजों की बिक्री।
  • उन्नत किस्मों के जीवंत फसल प्रदर्शन।
  • उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी व उपलब्धता।
  • मिट्टी, पानी की जांच।
  • महत्वपूर्ण विषयों पर संगोष्ठी।
  • कृषि समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान।