Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में दलहन-तिलहन की खरीद तेज होगी, केंद्रीय मंत्री ने नैफेड को दिए निर्देश

22 नवंबर 2024, जयपुर: राजस्थान में दलहन-तिलहन की खरीद तेज होगी, केंद्रीय मंत्री ने नैफेड को दिए निर्देश –  राजस्थान के किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने नैफेड (नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन) को मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन जैसी फसलों की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान सरकार की मांग पर कार्रवाई करते हुए मंत्री चौधरी ने नैफेड के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल से फोन पर चर्चा की। उन्होंने खरीफ 2024-25 के तहत दलहन और तिलहन फसलों की खरीद में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।

केंद्र सरकार ने लिया राज्य सरकार के पत्र का संज्ञान

हाल ही में राजस्थान सरकार ने पीएसएस (प्राइस सपोर्ट स्कीम) के तहत दलहन-तिलहन की खरीद के लिए अतिरिक्त समर्थन की मांग की थी। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों को उचित मूल्य दिलाने और बाजार में मूल्य अस्थिरता से बचाने के लिए जरूरी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य पर बिना किसी बाधा के खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही, खरीदी गई फसलों का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में तेजी से किया जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री चौधरी ने नैफेड को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने राजस्थान में मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद लक्ष्य को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com