Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Punjab: गेहूं के आटे से ‘नट्टी समोसे’ बनाकर छा रहीं पटियाला की महिला उद्यमी, PAU से मिला स्टार्टअप सपोर्ट

03 जुलाई 2025, पटियाला: Punjab: गेहूं के आटे से ‘नट्टी समोसे’ बनाकर छा रहीं पटियाला की महिला उद्यमी, PAU से मिला स्टार्टअप सपोर्ट – पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर NIDHI-TBI में हाल ही में दो महिला उद्यमियों ने अपने इनोवेटिव और हेल्दी स्नैक आइडिया के साथ दस्तक दी। पटियाला की रहने वाली कोमल और गुरिंदर कौर ने गेहूं के आटे से बने ‘नट्टी समोसे’ पेश किए, जिनका उद्देश्य पारंपरिक मैदे की जगह स्वास्थ्यवर्धक विकल्प देना है।

स्वस्थ और स्वादिष्ट का मेल

इस अनोखे फूड प्रोडक्ट में महिला उद्यमियों ने स्वाद और सेहत को मिलाकर ऐसा विकल्प तैयार किया है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पोषण से भरपूर भी। पारंपरिक समोसे जहां मैदे से बनाए जाते हैं, वहीं इन समोसों में PBW1 चपाती गेहूं की किस्म का प्रयोग किया गया है जो पौष्टिकता बढ़ाने के साथ-साथ शेल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है।

PAU से मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

PAU के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के निदेशक और NIDHI-TBI के प्रमुख डॉ. रमंदीप सिंह ने उद्यमियों को गेहूं की PBW1 किस्म अपनाने की सलाह दी। साथ ही NIDHI-TBI टीम ने प्रोफेशनल लेबल डिजाइन, मार्केटिंग और ब्रांडिंग में भी मदद की। यह सहयोग उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अहम साबित हो रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कुलपति ने की सराहना

दोनों महिला उद्यमियों ने अपनी दो उत्पाद सैंपल- एक साधारण गेहूं आटे से और दूसरा PBW1 से तैयार किया,  PAU के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल के समक्ष प्रस्तुत किए। कुलपति ने इस प्रयास की जमकर सराहना की और ऐसे स्टार्टअप्स को ग्रामीण नवाचार के लिए प्रेरणादायक बताया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी सलाह

इस मौके पर मौजूद कृषि विशेषज्ञों जैसे डॉ. किरण बैंस (डीन, कम्युनिटी कॉलेज), डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोहु, और डॉ. अचला शर्मा (प्रधान गेहूं प्रजनक) ने PBW1 गेहूं की किस्म की खूबियों को बताया- जैसे हल्का रंग, सॉफ्ट टेक्सचर और प्राकृतिक मिठास। इसके साथ ही, उन्हें PAU की एक और बेहतरीन किस्म PBW1 बिस्किट से भी अवगत कराया गया, जो बेकिंग और प्रोसेस्ड फूड उद्योग के लिए उपयुक्त है।

नवाचार और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

इस प्रयास ने यह साबित किया है कि वैज्ञानिक सहयोग और सही मार्गदर्शन से महिलाएं एग्री-स्टार्टअप के क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल कर सकती हैं। PAU के इनोवेशन प्लेटफॉर्म और NIDHI-TBI जैसे इनक्यूबेटर इस दिशा में मजबूत आधार बन रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com