Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों के खातों में 75 करोड़ रुपए की आखिरी किश्त जमा की

10 सितम्बर 2022, चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों के खातों में 75 करोड़ रुपए की आखिरी किश्त जमा की – गन्ना काश्तकारों के साथ किये अपने एक और वादे को पूरा करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरूवार को बेमिसाल कदम उठाते हुये गन्ना किसानों के सभी बकाए जारी कर दिए और उनके खातों में 75 करोड़ रुपए आखिरी किश्त के तौर पर जमा करवा दिए। 

विवरण देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को अदायगी के तौर पर 75 करोड़ रुपए शूगरफैड्ड, पंजाब के द्वारा जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि आज (गुरूवार, 8 सितम्बर) को सम्बन्धित काश्तकारों के खातों में यह रकम जमा करवा दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि इस अदायगी के बाद अजनाला, बटाला, बुढ्ढेवाल, भोगपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोरिंडा, नकोदर और नवांशहर की तरफ गन्ना काश्तकारों का कोई बकाया नहीं बचा है। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह बकाया अदायगियाँ पिड़ायी सीजन 2021-22 से सम्बन्धित हैं और पहली बार किसानों के सभी बकाए जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि 75 करोड़ रुपए की इस अदायगी से राज्य की सहकारी चीनी िलों ने गन्ना किसानों के सभी बकाए भुगता दिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि अब तक गन्ना किसानों को  619.62 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है और फिलहाल किसानों का कुछ भी बकाया नहीं है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नया कीटनाशक वायेगो लॉन्च

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )