Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरमुरा बनाने की इकाई ने खोले आर्थिक सफलता के द्वार

01 जनवरी 2025, सिंगरौली: मुरमुरा बनाने की इकाई ने खोले आर्थिक सफलता के द्वार – सिंगरौली जिले के बैढ़न विकास खण्ड अंतर्गत घूरीताल ग्राम निवासी  सफल युवा उद्यमी मंजू शाह के  परिवार की आय का एकमात्र साधन कृषि था। मौसम की प्रतिकूलता तथा अधिक श्रम के कारण कृषि से परिवार की आजीविका चलना मुश्किल हो रहा था। परिवार बड़ी  कठिनाइयों  में जीवन बसर कर रहा था। ऐसे में मंजू को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का सहारा मिला। इस योजना का लाभ लेकर मंजू ने मुरमुरा बनाने की इकाई की स्थापना की। इस इकाई से मंजू को हर महीने अच्छी आय प्राप्त  हो  रही है।  

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का लाभ लेने के लिए मंजू ने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। सहायक संचालक उद्यानिकी  ने योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए मंजू का पंजीयन किया। मुरमुरा  बनाने का प्रोजेक्ट मंजू शाह ने तैयार कराया। बैंक के माध्यम से मंजू शाह को 10 लाख रुपए की ऋण राशि प्राप्त हुई। इससे मंजू ने मुरमुरा  बनाने की  इकाई  स्थापित की। उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राही को 3 लाख 50 रुपए का अनुदान भी दिया गया।

मंजू शाह, गौरव ट्रेडर्स इकाई से मुरमुरा तैयार करती हैं। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें सहयोग प्रदान करते हैं। उत्पादित मुरमुरा  दुकानों को  विक्रय किया जा रहा है। साथ ही आसपास के कस्बों एवं अन्य शहरों से भी इसकी लगातार माँग आ रही है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना ने महिला उद्यमी को आर्थिक आत्मनिर्भरता देने के साथ विकास के द्वार खोल दिए हैं।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com