Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण हेतु ऋण का प्रावधान

27 दिसंबर 2024, सीहोर: किसानों को कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण हेतु ऋण का प्रावधान – कृषि विकास और उत्पादन की गति को  बढ़ाने के उद्देश्य से कृषक, एफपीओ, स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए बैंकों से बिना किसी जमानत के दो  करोड़  रुपए तक ऋण मुहैया कराया जायेगा। मात्र तीन प्रतिशत प्रतिवर्ष के ब्याज की छूट 7 वर्ष की अवधि के लिये किसानों को यह ऋण मिलेगा।

कृषक एवं कृषि उद्यमी यह वित्तीय सहायता भंडार की सुविधा, प्राथमिक प्रक्रिया इकाई (चावल/दाल/आटा चक्की), कस्टम हायरिंग सेन्टर, जैविक इनपुट उत्पादन, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, पैक हाउस, ग्रेडिंग, पैकेजिंग आदि कार्यो के लिए आवश्यकता अनुसार कृषि विभाग के माध्यम से डी.पी.आर. तैयार करा सकते हैं। यह डीपीआर व आवेदन बेवसाईट https://agriinfra.dac.gov.inपर ऑनलाइन भरा जा सकता है। किसानों, एफपीओ, स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि उद्यमियों इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com