Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के किसानों को दे रहे कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी

15 मई 2025, भोपाल: राजस्थान के किसानों को दे रहे कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी – राजस्थान के किसानों को कृषि यंत्रों पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए किसान तैयार भी हो रहे है और किसानों को आवेदन कराने में मदद भी मिल रही है। बता दें कि राजस्थान सरकार कृषि यंत्रों की खरीदी पर किसानों को चालीस से पचास प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है।

कृषि यंत्र पर सब्सिडी लेने के लिए किसानों को क्या-क्या औपचारिकता पूरी करनी होगी एवं फायदा कैसे मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं।
 कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कृषि यंत्रों की खरीद पर दी जा रही 40 और 50 प्रतिशत छूट  का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रेरित किया व छूट प्राप्त करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
 कृषि विभाग के पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों की बैठक ले रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर कृषि पर्यवेक्षक किसानों को जानकारी दे रहे हैं कि राज्य सरकार द्वारा अब किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

इससे किसानों को बुवाई, जुताई और बिजाई जैसे कार्यों में राहत मिलेगी सब मिशन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का फायदा मिल सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इससे किसानों का आर्थिक भार भी कम होगा और आय में भी इजाफा होगा। वित्तीय वर्ष 2025 2026 में सरकार द्वारा मृदा  स्वास्थ्य कार्ड धारक किसानों को ही कृषि यंत्रों के लिए आवेदन के पात्र माना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

30 जून तक ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं

राजस्थान के किसान कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए 30 जून तक विभागीय पोर्टल राज किसान सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में क्षेत्र के सैकड़ों काश्तकारों ने कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान का फायदा लिया है। आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए सामान्य काश्तकारों को 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, लघु सीमांत तथा महिला काश्तकारों को कृषि यंत्र पर 50 प्रतिशत तक अनुदान  मिलेगा। कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि यह अनुदान पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com