Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागायुक्त ने रबी समीक्षा एवं खरीफ बुआई तैयारियों की बैठक की

30 मई 2025, इंदौर: संभागायुक्त ने रबी समीक्षा एवं खरीफ बुआई तैयारियों की बैठक की – संभागायुक्त श्री दीपक ने संभागायुक्त कार्यालय में संभाग के जिलों में पदस्थ कृषि विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ फसल, बुआई हेतु अग्रिम तैयारियों, कार्ययोजना तथा रबी फसल वर्ष-2024-25 के उत्पादन उत्पादकता की समीक्षा की । संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने जिलेवार रबी उत्पादन तथा उत्पादकता के बारे में जाना तथा खरीफ फसल बुआई में किन- किन फसलों को प्राथमिकता के साथ बुआई की जाये, इसकी समीक्षा की।

 बैठक में संयुक्त संचालक कृषि श्री आलोक मीणा ने बताया कि किसान अच्छी उत्पादक, अच्छे विक्रय मूल्य के कारण मक्का फसल को रबी व खरीफ के मौसम में उगा रहे है। जिससे आने वाले समय में फसल चक्र का क्रम टुटेगा तथा मिट्टी की उर्वरता पर भी इसका असर होगा। जिसके समाधान हेतु श्री सिंह ने निर्देश दिये कि किसानों को मक्का की फसल के विकल्प के रूप में नई फसल उगाने के लिये जागरूक करें। जैसे ज्वार, मक्का के विकल्प के रूप उगाया जा सकता है। साथ ही श्री सिंह ने निर्देश दिये कि डीएपी खाद का अग्रिम भण्डारण पर्याप्त रूप से रखें।

नरवाई प्रबंध सुनिश्चित करें–  बैठक में बताया गया कि नरवाई के मामले कुछ हद तक कम हुए है। किन्तु  आंकड़ों  में धार एवं इंदौर में अधिक नरवाई जलाई जाती है। श्री सिंह ने निर्देश दिये ऐसी घटनाओं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाये। इसके लिये जिला कलेक्टर से संपर्क कर एक जन-आंदोलन चलाए, सूचना तंत्र  मजबूत कर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नरवाई जलाने की सूचना देगा उन्हें पुरस्कार देने जैसी स्कीम को अपनाया जा सकता है। साथ ही सभी उप संचालक कृषि को निर्देश दिये कि ई-केवायसी- किसान सम्मान निधि सबको मिल रही है या नहीं यह भी सुनिश्चित कर रिकार्ड रखें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com