Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में शहद उत्पादन को बढ़ावा, मधुमक्खी पालन योजना को मंजूरी

26 जून 2025, भोपाल: बिहार में शहद उत्पादन को बढ़ावा, मधुमक्खी पालन योजना को मंजूरी – बिहार में सरकार शहद उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है और इस कारण ही सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन योजना को मंजूरी दी है।

बिहार सरकार ने शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ 30 लाख रुपए की योजना को स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन योजना को मंजूरी प्रदान की गई है।जैविक खेती किट योजना के तहत किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक तीन प्रमुख घटकों मधुमक्खी बक्सा, मधुमक्खी छत्ता तथा मधु निष्कासन यंत्र एवं फूड ग्रेड कंटेनर पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कृषि में परागण की प्रक्रिया को मजबूत करना, मधु उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बनाना है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी, जिससे व्यापक स्तर पर किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। मधुमक्खी बक्से की इकाई लागत 4,000 रुपए हैं, जिस पर 2,000 रुपए का अनुदान मिलेगा। मधुमक्खी छत्ते की लागत 2,000 रुपए तय की गई है, जिस पर 1,000 रुपए का अनुदान मिलेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com