Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में ब्लूबेरी खेती को बढ़ावा: अमेरिकी और हिमाचल वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रशिक्षण दिया, क्लस्टर मॉडल पर जोर

26 मार्च 2026, धार: धार में ब्लूबेरी खेती को बढ़ावा: अमेरिकी और हिमाचल वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रशिक्षण दिया, क्लस्टर मॉडल पर जोर – मध्य प्रदेश के धार जिला ब्लूबेरी फसल की खेती के द्वारा मध्यप्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा रही है कि जिले में उद्यानिकी फसलों का एक क्लस्टर तैयार कर उद्यानिकी फसल का क्षेत्र विस्तार किया जाए। जिसके लिए मुख्यमंत्री  द्वारा समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जा रही है।

उप संचालक उद्यान नीरज सॉवलिया ने बताया कि धार जिले में नवाचार के रूप में ब्लूबेरी की खेती को क्लस्टर में विकसित करने हेतु कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना बनवाकर शासन को प्रस्तुत की गई थी जो शासन से स्वीकृत होकर वर्तमान में धार जिलें के विकासखंड बदनावर के ग्राम राजाखेड़ा, तिलगारा, जबडा व नाहरखेडा में कार्य प्रारंभ हो गया है।

इसी कड़ी में फॉलक्रीक फ्लोरिडा अमेरिका के ब्लुबैरी फसल के ब्रीडर एवं उत्पादक वैज्ञानिक डॉ. रणजीत रंधावा एवं नेवा प्लांटेशन पालमपुर हिमाचल प्रदेश के डॉ. ललित पाटीदार द्वारा ग्राम-तिलगारा विकासखंड – बदनावर में ब्लुबेरी फसल उत्पादक कृषकों को ब्लुबेरी फसल की उत्पादन तकनिक, ट्रेनिग-प्रूनिग, फसल पर आनेवाली बीमारिया, उनके उपचार एवं फसल उत्पादन की बरिकियों के सबंध में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। साथ ही वैज्ञानिकों के द्वारा ब्लूबेरी उत्पादक कृषकों कों आने वाली समस्याओं एवं उनकी शंकाओं का समाधान भी सुझाया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आयोजित कार्यशाला में अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. रणजीत रंधावा के साथ डॉ. ललित पाटीदार एजीएम नेवा प्लांटेशन पालमपुर हिमाचल प्रदेश, श्री नीरज साँवलिया उप संचालक उद्यान धार, विकासखंड-बदनावर के उद्यानिकी अधिकारी  महेश कुमार वास्केल एंव क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture