Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर संभाग में कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहित करें: कमिश्नर सुचारी

28 दिसंबर 2025, पन्ना: सागर संभाग में कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहित करें: कमिश्नर सुचारी – कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए  कई  निर्देश  दिए।

सागर संभाग के सभी कलेक्टरों, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों के विषय में किसानों को जानकारी दें तथा कृषि यंत्रों का उपयोग करने के लिए किसानों को सतत रूप से प्रोत्साहित करें।कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के सभी कलेक्टर सागर संभाग में कृषि यांत्रिकीकरण के लिए विभागों को दिए गए लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही समय-समय पर कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करें तथा लक्ष्य पूर्ति के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पाबंद भी करें।

 बैठक में कमिश्नर ने खाद, बीज एवं कीटनाशकों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद, बीज और उर्वरक बेचने वाली फर्मों की सतत रूप से जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध हों, यह सभी कलेक्टर सुनिश्चित कराएं।कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि खाद, बीज, उर्वरकों और कीटनाशकों के नमूने लेने की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहनी चाहिए। किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अमानक स्तर की खाद, बीज एवं उर्वरक बेचने वालों के विरुद्ध सभी कलेक्टर्स सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि अमानक स्तर की खाद, बीज एवं उर्वरक बेचने वाली फर्मों के लाइसेंस निरस्त करने तथा ऐसी फर्मों के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग में किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग में हेल्थ कार्ड वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने कहा कि लक्षित किसानों को समय-सीमा में कार्डों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। इस दौरान सागर संभाग में किसानों द्वारा पराली जलाने के विरुद्ध प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान के संबंध में किसानों को जागरूक करें।    

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture