सीहोर जिले के उन्नतशील किसान नरवाई नहीं जलाने के लिए कर रहे प्रेरित
10 मार्च 2026, सीहोर: सीहोर जिले के उन्नतशील किसान नरवाई नहीं जलाने के लिए कर रहे प्रेरित – कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए अनेक ग्रामों के जागरूक और उन्नतशील किसानों से संपर्क किया जा रहा है और उन किसानों के सहयोग से अन्य किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण जिले के ग्राम आमाझिर में देखने को मिला जहां ग्राम के उन्नतिशील किसान श्री सचिन वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अपने गांव के किसानों को नरवाई जलाने के नुकसानों से अवगत कराया और इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में जानकारी दी। ग्राम के सभी किसानों ने अपनी साथी किसान श्री सचिन वर्मा के सुझावों सहमति दी और नरवाई न जलाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बीएस देवड़ा सर एवं क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री दीपिका नागर उपस्थित थे।
इसके अलावा इस संबंध में कृषि विभाग के अमले द्वारा गांव-गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से किसानों को समझाइश दी जा रही है कि वे फसल अवशेष (नरवाई) को जलाने के बजाय वैज्ञानिक तरीकों से उसका प्रबंधन करें। साथ ही किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे, पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हो और कृषि उत्पादन भी अधिक हो। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि वे नरवाई न जलाएं और बताए गए वैकल्पिक उपायों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

