Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर जिले में नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज़

24 मार्च 2025, सीहोर: सीहोर जिले में नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज़ – सीहोर जिले के भैरूंदा जनपद के प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी श्री आशोक मिश्रा की सूचना पर  ग्राम हालियाखेड़ी निवासी किसान श्री शंकरलाल के विरूद्ध खेत की नरवाई जलाने पर भैरूंदा थाने में बीएनएस की धारा-223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। किसान श्री शंकरलाल द्वारा मूंग की फसल बोने के लिये जानबूझकर गेहूँ की नरवाई में आग लगाई गई थी।

 उल्लेखनीय है कि नरवाई जलाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए खेत में नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किया गया है।  नरवाई  जलाना कृषि और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। इसके कारण विगत वर्षों में गंभीर अग्नि दुर्घटना घटित हो चुकी हैं तथा व्यापक संपत्ति की हानि भी हो चुकी है। नरवाई जलाने से खेत की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते है, जिससे खेत की उर्वरक शक्ति घट जाती है और उत्पादन प्रभावित होता है।  खेत में पड़ा कचरा,  भूसा,  डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं,  इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com