Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर पन्ना ने लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश

14 मई 2024, पन्ना: कलेक्टर पन्ना ने लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश – पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में हुई टीएल बैठक में कृषि के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ टीएल एवं जनसुनवाई सहित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का प्रति सप्ताह निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुमार ने टीएल बैठक में गेहूं एवं सरसों व मसूर के समर्थन मूल्य पर उपार्जन संबंधी जानकारी लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सिमरिया एवं ककरहटी उपार्जन केन्द्रों पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में निरंतर मॉनीटरिंग कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने व लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। उपार्जित स्कंध के तत्काल परिवहन व भण्डारण के निर्देश दिए। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन रूट चार्ट अनुसार परिवहन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जिला कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरणों का अविलंब निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संघ प्रिय, अपर कलेक्टर  श्री नीलाम्बर मिश्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com