राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र पर चेब्रो मुर्गियों का उत्पादन

05 दिसम्बर 2020, टीकमगढ़। टीकमगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र पर चेब्रो मुर्गियों का उत्पादन – टीकमगढ़ जिले में कृषि विज्ञान केंद्र कृषकों की आय में वृद्धि करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि 2022 तक कृषकों की आय दुगनी की जा सके। इसी प्रयास में पूर्व में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले में कड़कनाथ पालन पर जोर दिया गया तथा कृषकों को प्रोत्साहित भी किया गया। कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक (पशुपालक) डॉ. संदीप कुमार खरे द्वारा जिले में चेब्रो मुर्गियों के पालन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार केंद्र पर इनका पालन किया जा रहा है। चेब्रो मुर्गी का बजन लगभग 1-1.2 किलो डेढ़ महीने में आ रहा है साथ ही रंगीन मुर्गियाँ होने के कारण लोगों में अच्छा आकर्षण का केंद्र है। कृषि विज्ञान केंद्र पर जैविक पद्धति का उपयोग कर इनका पालन किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मत है कि इसके पालन से छोटे कृषक एवं खेती हीन श्रमिकों को घर-परिवार चलाने के लिए यह एक अच्छा साधन है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बी. एस. किरार के अनुसार मुर्गीपालन से उन्हें माँस व अण्डा दोनों ही मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

महत्वपूर्ण खबर : कृषि विवि में उन्नत प्रजाति के गेहूॅं के बीज उपलब्ध

Advertisements
Advertisement
Advertisement