Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में अब तक 231033 टन धान का उपार्जन

05 जनवरी 2024, रीवा: रीवा जिले में अब तक 231033 टन धान का उपार्जन – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 1 दिसंबर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है।

रीवा जिले में अब तक 36224 किसानों से 231033 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 504 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीदी गई धान में से अब तक 146710 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 55696 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।

उपार्जित धान ,खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)