Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रो. अजय शर्मा व प्रो. एस के शर्मा बने बोम मेंबर

09 अक्टूबर 2020, उदयपुर। प्रो. अजय शर्मा व प्रो. एस के शर्मा बने बोम मेंबर – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रबंध मंडल मे नये सदस्यों का मनोनयन किया गया है, एम पी यू ऐ टी के कुलसचिव कार्यालय से जारी आदेशानुसार अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. अजय कुमार शर्मा एवं अनुसंधान निदेशक प्रो. शान्ति कुमार शर्मा को अधिकतम दो वर्ष अथवा इससे पूर्व सेवानिवृत्ति तक प्रबंध मंडल (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) का सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि अभियंता प्रो अजय शर्मा विगत दो वर्ष से अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता हैं तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की महत्वाकांक्षी संस्था गत विकास परियोजना, टेक्विप् इत्यादि अन्य परियोजनाओ के प्रभारी भी है। आपके द्वारा अभियांत्रिकी एवं कृषि के तकनीकी विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

महत्वपूर्ण खबर : म.प्र. में 28 सीटों पर होंगे 3 नवम्बर को चुनाव

आपके नेतृत्व मे विगत दो वर्षो मे 30 से अधिक राष्ट्र स्तरीय संगोष्ठियो व प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है। सस्य विज्ञानी व निदेशक अनुसंधान डाॅ. एस के शर्मा इससे पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान, कृषि अनुसंधान केन्द्र, उदयपुर के पद पर कार्यरत थे। डाॅ. शर्मा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित जैविक खेती अग्रिम संकाय प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक तथा जैविक खेती पर अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना के प्रभारी भी है। आपको कृषि शिक्षा, अनुसंधान तथा प्रसार के क्षेत्र में 22 वर्षो का अनुभव है तथा आप सह-निदेशक अनुसंधान के अतिरिक्त कार्यभार के रूप में कार्य कर चुके हैं।आप दोनो कोही कृषि शिक्षा, अभियांत्रिकी, तकनीकी विकास, अनुसंधान तथा प्रसार के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्यो हेतु अनेक अन्तर्राष्ट्रीय, राज्य तथा क्षैत्रीय स्तर के पुरूस्कारों से नवाजा जा चुका है। इस अवसर पर एम पी यू ए टी के कुलपति डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रबंध मंडल के नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी के साथ कुलसचिव कार्यालय से जारी एक अन्य आदेश के अनुसार कृषि संकाय के डॉ अमित त्रिवेदि, इंजिनीयरिंग संकाय के डॉ नवीन चौधरी, सामुदायिक व व्यवहारिक विज्ञान संकाय की डॉ सीमा द्विवेदी और डॉ प्रकाश पंवार एवं मतस्यकी संकाय के डॉ सुबोध शर्मा को भी आगामी दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक अकादमिक परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उपरोक्त सभी मनोनीत सदस्य वरिष्ठ प्रोफ़ेसर एवं विभागाअध्यक्ष भी हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें