राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. में 28 सीटों पर होंगे 3 नवम्बर को चुनाव

09 अक्टूबर 2020, भोपाल। म.प्र. में 28 सीटों पर होंगे 3 नवम्बर को चुनावभारत निर्वाचन आयोग द्वारा म.प्र. में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नॉमिनेशन फार्म की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी। नाम वापिसी की तारीख 19 अक्टूबर है। मतगणना 10 नवम्बर को होगी। परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि कौन मनाएगा दीपावली?
28 विधानसभा क्षेत्रों में 33.72 लाख पुरुष, 29.77 लाख महिला, 198 थर्ड जेंडर एवं 18737 सर्विस वोटर्स कुल 63.68 लाख मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। कुल 9361 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।

महत्वपूर्ण खबर : आंध्र प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों को स्वीकार किया गया : श्री तोमर

Advertisement
Advertisement
  1. ग्वालियर
  2. डबरा
  3. बमोरी
  4. सुरखी
  5. सांची
  6. सांवेर
  7. सुमावली
  8. मुरैना
  9. दिमनी
  10. अम्बाह
  11. मेहगांव
  12. ग्वालियर पूर्व
  13. गोहद
  14. भांडेर
  15. करेरा
  16. पोहरी
  17. अशोकनगर
  18. मुंगावली
  19. अनूपपुर
  20. हाटपिपल्या
  21. बदनावर
  22. सुवासरा
  23. मलहरा
  24. नेपानगर
  25. मंधाता
  26. जौरा
  27. आगर
  28. ब्यावरा
Advertisements
Advertisement5
Advertisement