राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं सत्यापन एवं फसल सर्वे का कार्य प्राथमिकता से करें- कलेक्टर दतिया

17 अप्रैल 2026, दतियागेहूं सत्यापन एवं फसल सर्वे का कार्य प्राथमिकता से करें- कलेक्टर दतिया – कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में  गत दिनों  आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्राथमिकता वाले कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान कृषि विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि फसल बीमा एवं फसल सर्वे कार्य समय पर पूर्ण हों, ताकि किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements