Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से जीवन में आई खुशहाली

29 अप्रैल 2025, मुरैना: प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से जीवन में आई खुशहाली – मुरैना विकास खंड के ग्राम गंजरामपुर निवासी श्री राजेश शर्मा ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत कृषि विभाग से स्प्रिंकलर पाकर खेती को वैज्ञानिक तरीके से अपनाया है तो उनके जीवन में उन्नति के द्वार खुल गए है। उनके जीवन में खुशहाली भी आई है ।

गंजरामपुर निवासी राजेश शर्मा पूर्व से परंपरागत खेती करते आ रहे थे, फिर एक दिन वे कृषि विभाग में पहुंचे वहां पर उन्हें सलाह दी गई कि स्प्रिंकलर प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत सब्सिडी पर प्राप्त हो रहे हैं। श्री राजेश शर्मा ने सोचा कि शासन हमारी मदद करने के लिये तैयार है तो मैं भी एक स्प्रिंकलर सब्सिडी पर ले सकता हूँ। वह कहते है की कुछ समय बाद ही मैंने अपना आवेदन भरा और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत मुझे 30 हजार रुपये की लागत से कृषि कार्य करने के लिए स्प्रिंकलर मिल गया। जिसमें मुझे 55 प्रतिशत की सब्सिडी भी प्राप्त हो गई।

पिछले वर्ष मेरे द्वारा अपनी खेती को वैज्ञानिक तरीके से किया, जिसमें कम पानी में गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार हुई।वह कहते है कि स्प्रिंकलर से पानी की तो बचत हुई, साथ ही फसल भी बम्पर पैदावार हुई तो उधर सिंचाई कम होने से से पैसों की भी बचत हो गई और दूसरा स्प्रिंकलर लेने पर मुझे शासन की सब्सिडी मिली और फसल में भी इजाफा हुआ।  श्री  शर्मा कहते है कि मेरे जीवन में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से बदलाव आया है एवं आय का स्त्रोत भी बड़ा है। मेरे परिवार में खुशियाँ भी आई है।वह कहते है की मैं जिले के समस्त किसानों से अपील करता हूँ कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत लाभ उठायें और अपनी आमदनी को दोगुना करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com