Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब में बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए तैयारी

16 सितम्बर 2025, भोपाल: पंजाब में बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए तैयारी – पंजाब राज्य में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस कारण फसलों से लेकर पशुओं तक को काफी नुकसान हुआ है. किसान चिंता मंे है लेकिन फिलहाल स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है वहीं पशु पालन विभाग ने  भी  टीम मैदान में उतार दी है.

विभाग ने पशुओं की देखरेख के लिए 481 टीमें बनाई हैं, जो बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पशुओं का इलाज कर रही हैं. खास बात यह है कि अभी तक बाढ़ से 504 मवेशी और हजारों मुर्गियों की मौत हुई है.

 डेयरी विकास और मत्स्य मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा है कि हर टीम में चार सदस्य हैं, जिसमें एक वेटरनरी ऑफिसर, एक वेटरनरी इंस्पेक्टर या फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं. मंत्री ने कहा कि 14 जिलों में बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 504 मवेशी, 73 भेड़-बकरियां और 160 सुअर की मौत हो गई है. इन बाढ़ प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, बरनाला, बठिंडा, होशियारपुर, तरनतारन, पटियाला, जालंधर, रूपनगर और मोगा का नाम शामिल है. इसके अलावा, गुरदासपुर, रूपनगर और फाजिल्का में 18,304 पोल्ट्री मुर्गियां शेड गिरने की वजह से मारी गई हैं.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बाढ़ से करीब 2.52 लाख पशु और 5,88,685 पोल्ट्री पक्षी प्रभावित हुए हैं. मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं में अब तक कुल 22,534 पशुओं का इलाज किया जा चुका है. खास बात यह है कि राज्य मुख्यालय और जिला कार्यालयों में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, ताकि राहत कार्यों का समन्वय किया जा सके और आपात स्थिति में तुरंत मदद दी जा सके. मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जनता से अपील की कि वे राहत कार्यों में सहयोग करें और पशुओं की परेशानियों की जानकारी कंट्रोल रूम को दें. इसके अलावा, विभाग ने जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं की मदद के लिए 12,170 क्विंटल से ज्यादा चारा, 5090.35 क्विंटल हरा चारा, सूखा चारा और साइलाज भी बांटा है.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पिछले 20 दिनों से बाढ़ की चपेट में  हैं

बता दें कि पंजाब पिछले 20 दिनों से बाढ़ की चपेट में   हैं. इससे 3 लाख एकड़ से अधिक रकबे में धान, मक्का, कपास और गन्ना की फसल बर्बाद हुई है. वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से 51 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज  भी जारी कर दी है. 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture