Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान ‘ग्राम–2026’ की तैयारी तेज, 23 अप्रैल को दिल्ली में एग्रीटेक रोडशो में जुटेंगे विशेषज्ञ  

21 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान ‘ग्राम–2026’ की तैयारी तेज, 23 अप्रैल को दिल्ली में एग्रीटेक रोडशो में जुटेंगे विशेषज्ञ – राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ रोडशो का आयोजन 23 अप्रैल 2026 को कन्वेंशन हॉल, होटल द अशोक, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस रोडशो का उद्देश्य राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, निवेश की संभावनाओं तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। साथ ही, यह आयोजन उद्योग, स्टार्टअप्स और अकादमिक संस्थानों के साथ सार्थक साझेदारी को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम कृषि, एग्रीटेक आदि क्षेत्रों से जुड़े नीति मार्गदर्शक, नीति निर्माता, उद्योगपति, उद्यमी, कृषि स्टार्टअप्स, एफपीओ, प्रगतिशील किसान आदि भाग लेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रोडशो के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा अनुभव साझा करने के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें एग्रीटेक क्षेत्र में नवाचार एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर चर्चा होगी तथा राज्य की कृषि क्षेत्र में रूपांतरण की रणनीति एवं विजन पर प्रकाश डाला जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस दौरान प्रमुख कंपनियों, स्टार्टअप्स एवं शिक्षाविदों के साथ राज्य में कृषि क्षेत्र में संभावित सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह रोडशो ‘ग्राम–2026’ की तैयारियों को गति देने के साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र में नवाचार, निवेश और साझेदारी को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture