State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा/वज्रपात की संभावना

Share

07 दिसम्बर 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा/वज्रपात की संभावना – मध्यप्रदेश में अभी भी मौसम सामान्य नहीं हुआ है। पश्चिम की तुलना में पूर्वी मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के रीवा , जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर और नर्मदापुरम और सागर  संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। जिन इलाकों में न्यूनतम 10  मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई , उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर ) 34.6 , मेहदवानी ( डिंडोरी ) 34.2,केवलारी ( सिवनी ) 34.0 ,कोतमा (अनूपपुर)28.0 ,जैतपुर (शहडोल )28.0,नैनपुर ( मंडला) 25.6 ,करंजिया (डिंडोरी ) 25.3 ,अमरकंटक(अनूपपुर ) 24.8 ,गुढ़ (रीवा )24.0 ,मटियारी ( मंडला )24.0 ,नारायणगंज ( मंडला )23.2 ,शाहपुरा ( डिंडोरी )23.0 ,लखनादौन ( सिवनी ) 23.0 ,हुजूर ( रीवा ) 22.4 ,रामपुर ( सीधी ) 22.0 ,उमरिया-एडब्ल्यूएस 21.4 ,बीजाडाण्डी ( मंडला )21.3 ,चौरी ( छिंदवाड़ा )21.2 ,मण्डला 21.0 ,नौरोजाबाद (उमरिया )20.8 ,सिवनी 20.8 ,निवास ( मंडला )20.4 ,ब्योहारी (शहडोल ) 20.0 ,मनगवां ( रीवा ) 20.0 ,चान्नौदी ( शहडोल ) 20.0 ,बरगी ( जबलपुर )19.8 ,अनुपपुर-एडब्ल्यूएस 18.6 ,करकेली ( उमरिया )18.3 ,माडा ( सिंगरौली )18.2 ,पाली ( उमरिया )18.2 ,बरघाट ( सिवनी ) 18.0 ,घुघरी ( मंडला )18.0 ,मानपुर ( उमरिया )17.5 , कुण्डम ( जबलपुर ) 17.4 ,चांद ( छिंदवाड़ा )17.0 ,घनसौर ( सिवनी )17.0 ,बिलहरी  ( कटनी ) 17.0 ,सराय ( सिंगरौली )16.4 ,मोहगांव ( मंडला )16.3 ,चंदिया ( उमरिया )16.2 ,रामनगर ( सतना ) 16.1 ,सोहागपुर ( शहडोल ) 16.0 ,परसवाड़ा ( बालाघाट )15.2 ,जैतहरी (अनूपपुर )15.2 ,छपारा (सिवनी )15.2 ,धनौरा ( सिवनी ) 15.2 ,बड़वारा ( कटनी ) 15.0 ,पाटन ( जबलपुर )15.0 ,मऊगंज ( रीवा )14.2 , बजाग ( डिंडोरी ) 14.0 ,बिछिया (मंडला )13.8 ,विजयराघोगढ़ ( कटनी ) 13.4 ,बालाघाट एडब्ल्यूएस 13.2 ,मुडवारा ( कटनी ) 13.2 ,अमरवाड़ा ( छिंदवाड़ा )13.2 ,बरही (कटनी )13.0 ,रीवा – एडब्ल्यूएस 12.6 ,डिंडोरी-एडब्ल्यूएस 12.3 ,उंचेहरा (सतना )12.0 ,बुढ़ार (शहडोल )12.0 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 11.8 ,बेनीबारी (अनूपपुर )11.6 ,बिजुरी (अनूपपुर )11.5 ,मझगांव (सतना )11.3अमरपुर ( डिंडोरी )11.2 ,हर्रई ( छिंदवाड़ा ) 11.2 ,बिलासपुर (उमरिया ) 10.8 ,छिंदवाड़ा एडब्ल्यूएस10.6 ,तिरोड़ी (बालाघाट )10.4 ,कुसमी (सीधी ) 10.0 ,हनुमना ( रीवा )  10.0 बकल ( कटनी ) 10.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, और शहडोल जिलों में कुछ स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, सतना , उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर ,छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला, बालाघाट ,पन्ना और दमोह जिलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements