मध्यप्रदेश के कई जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना
07 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; नर्मदापुरम, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, उज्जैन , जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई । 1 जून से 7 सितंबर तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से -6 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से +1 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -12 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – बैराड़ 107.0, पोहरी 68.0, सबलगढ़ 48.0, कालापीपल 43.0, नलखेड़ा 41.0, विजयपुर 40.0, गोरमी 39.0, भदर 39.0, मुरैना 38.0, ओरछा 37.0, सुसनेर 36.0, ग्वालियर 35.6, शिवपुरी 35.0, नरवर 34.0, मल्हारगढ़ 33.0, कोलारस 33.0, अलीपुर 32.0, बड़ौदा 31.0, तमिया 30.0, बीरपुर 30.0, सीतामऊ 27.4, कयामपुर 25.0, शामगढ़ 23.2, गरोठ 22.0, इंदरगढ़ 20.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र ,मध्य उत्तर प्रदेश के केंद्रीय भागों के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी फैला हुआ है। मानसून ट्रफ , मा समु तल पर अब श्री गंगानगर, नारनौल, मध्य उत्तर प्रदेश के केंद्रीय भागों के ऊपर स्थित कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र , डेहरी, पुरुलिया , दीघा और वहां से पूर्व -दक्षिण -पूर्व की ओर उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है। ट्रफ , दक्षिण गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश के रास्ते , मध्य उत्तर प्रदेश के केंद्रीय भागों के ऊपर स्थित कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ , मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में ट्रफ के रूप में गुजर रहा है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर -पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

