मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना
15 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदापुरम , जबलपुर, संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; चंबल, रीवा, सागर, संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 15 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -6 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -2 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा हुई। अति भारी वर्षा के तहत मल्हारगढ़ में सर्वाधिक 145.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि सोयतकलां में भारी वर्षा के तहत 76 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – सुवासरा 56.2, बडौद 40.0, कयामपुर 39.0, चंदेरी 35.0, सारंगपुर 33.3, आलोट 32.0, पचोर 31.0, जावद 26.0, शिवपुरी 26.0, नी मच 24.5, आगर 23.0, चाचरिया पाटी 23.0, पुनासा बनध 23.0, सैलाना 23.0, सुसनेर 21.6, शामगढ़ 21.0, खिलची पुर 20.1, नलखेडा 19.0, झार्डा 19.0, सेगांव 18.0, बांदा 16.5, अमरपुर 16.0, मकसूदनगढ़ 16.0, ईसागढ़ 15.0, गरोठ 15.0, मक्सी ( माकड़ौन ) 15.0, श्यो पुर 14.0, महिदपुर 14.0, नर्मदापुरम 13.1, डोलरिया 13.1, बमोरी 13.0, संजीत 13.0, तराना 13.0, महेश्वर 12.0, धुंधड़का 12.0, भानपुरा 12.0, ब्यावरा 12.0, बाजना 12.0, कोलारस 12.0, खनियाधाना 12.0, बीना 11.4, अमरवाडा 11.2, सीहोर 11.2, लटेरी 10.4, राघौगढ़ 10.0, बडवाह 10.0, कसरावद 10.0, खरगौन 10.0, नागदा 10.0, सीतामऊ 9.8, कुंभ राज 9.0, रावटी 9.0, इछावर 9.0, श्यामपुर 8.5, बाग 8.0, चाचौडा 8.0, सिलवानी 8.0, मालथौन 8.0, गुलाना 8.0, इंदौर 7.2, चौराई 7.0, कन्नौद 7.0, मनासा 7.0, कराहल 7.0, बरघाट 6.4, पठार 6.4, रामा 6.2, केवलारी 6.2, जीरापुर 6.0, ताल 6.0, बुधनी 6.0, शमशाबाद 6.0, थांदला 5.8, नबी बाग 5.5, राजगढ़ 5.1, चिचोली 5.0, टोंकखुर्द 5.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी के लिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर, 2026 के आसपास परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण -पश्चिम राजस्थान से सटे कच्छ क्षेत्र और दक्षिण पूर्व पाकिस्तान के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है। मानसून ट्रफ इसी क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, उदयपुर , रायसेन, पेंड्रा रोड़ , रांची और दीघा से होकर गुजर रही है। उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा इससे सटे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में देखा गया एक नया पश्चिमी विक्षोभ स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल , विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी , आलीराजपुर , झाबुआ, धार , इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर , आगर, मंदसौर, नी मच, सिंगरौली , सीधी , रीवा और मऊगंज जिलों में कहीं -कहीं , नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी , श्यो पुरकलां, सतना, अनुपपुर, शहडोल , उमरिया , डिंडोरी , कटनी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह , सागर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इन जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी / घंटा ) चलने का अनुमान है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

