राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

25 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटो के दौरान, मध्यप्रदेश  के इंदौर संभाग के  जिलों में कहीं- कहीं वर्ष दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा। बड़वानी जिले के पानसेमल में  27.6  मिमी वर्ष दर्ज़ की गई।  बड़वानी एवं  आलीराजपुर जिले में वज्रपात / झंझावात के साथ  वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां –  पूर्व मध्य  अरब सागर पर बना अवदाब ( डिप्रेशन ) आज उसी क्षेत्र पर केंद्रित रहा। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पूर्व – मध्य  अरब सागर  में  लगभग  उत्तर – पश्चिम  दिशा में  बढ़ने की संभावना है। एक  अन्य  अवदाब  (डिप्रेशन ), दक्षिण – पूर्व  बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। इसके लगभग पश्चिम – उत्तर  पश्चिम  की ओर बढ़ने, 26 तारीख तक एक गहरे दबाव के क्षेत्र में  तीव्र  होने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण – पश्चिम  और उससे सटे  पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवातीय  तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने, फिर उत्तर -उत्तर पश्चिम  की ओर बढ़ने और 28  अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवातीय  तूफान में तीव्र होने की संभावना है। 27 अक्टूबर  से एक नया  पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी  हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित  करने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  के अनुसार भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन , देवास, शाजापुर, अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं – कहीं वर्ष होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। रायसेन, सीहोर,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर और  देवास जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है , जबकि राजगढ़, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां,सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल,  उमरिया , कटनी,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में मौसम शुष्क रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture