राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

13 अगस्त 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा की संभावना -मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम,  उज्जैन , ग्वालियर  संभागों के जिलों में अनेक स्थानों  पर; चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर; सागर संभाग के जिलों में कहीं – कहीं  वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा। मध्यप्रदेश में  दीर्घावधि औसत से -12 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -20 % कम वर्षा हुई है। पश्चिमी मप्र में औसत से -5  % वर्षा कम हुई है।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े – सीहोर और सागर जिलों में भारी वर्षा हुई। सीहोर में 111.0  मिमी तथा सागर जिले के मालथोन में 75.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां – पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों तथा उससे सटे बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र  उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अवदाब  में केंद्रित हो गया है। यह आज  13 अगस्त 2026 को 0830 बजे  पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के ऊपर कैनिंग (पश्चिम बंगाल) के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।  यह कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से लगभग 40 किमी दक्षिण-पूर्व, मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) से 130 किमी पूर्व, बारीपदा (ओडिशा) से 190 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व तथा जमशेदपुर (झारखंड) से 260 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।  इसके अगले 24 घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के ऊपर से आगे बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है। उत्तर – पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास का ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मानसून ट्रफ (द्रोणिका ) अब फि रोजपुर,  मुजफ्फर नगर, बाराबंकी, डेहरी, तटीय  पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्ला देश तथा उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर  स्थित डिप्रेशन के केंद्र  से होकर गुजर रही  है। शियर ज़ोन के अलावा   मध्य  और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं  में  द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ  बना हुआ है।  दक्षिण हरियाणा और उसके आसपास का ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण  बना हुआ है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने शिवपुरी, श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल, बालाघाट और  छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जबकि बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, इंदौर, देवास जिलों में कहीं -कहीं , भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, आगर, अशोकनगर, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  नरसिंहपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर तथा मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना , छतरपुर, मैहर और  पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।  इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं (30 -40  किमी / घंटा ) चलने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture