खंडवा, बड़वानी, धार और मंदसौर जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना
11 अगस्त 2026, इंदौर: खंडवा, बड़वानी, धार और मंदसौर जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम , उज्जैन , ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर रीवा,जबलपुर संभागों, के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल,शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 11 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -14 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -18 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -10 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – अत्यधिक भारी वर्षा राजगढ़ जिले के – ब्यावरा में 229.0 और खिलचीपुर में 205.0 मिमी दर्ज़ की गई। अति भारी वर्षा जीरापुर में 191.0 मिमी दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा – राजगढ़ 112.0, गुलाना 102.0, नरसिंहगढ़ 95.0, पचोर 93.0, कुंभराज 91.0, सारंगपुर 88.2, शाजापुर 83.0, आगर 80.0, गरोठ 70.2, शमशाबाद 70.0, मोमन बड़ोदिया 65.0, मक्सी माकड़ौन ) 65.0, और महिद पुर में 65.0 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र , उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर बना (आज, 11 अग 2026 को सुबह 08:30 बजे पर उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब बीकानेर, उत्तर -पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के कम दबाव के केंद्र सीधी, रांची, दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूव- मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है। कर्तन रेखा (Shear Zone), मध्य समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच,मध्य और उससे लगे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के आर-पार बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण , उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर अभी बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने खंडवा, बड़वानी, धार और मंदसौर जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन , आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन , आगर, नीमच, गुना और श्योपुरकला जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। अति भारी वर्षा एवं भारी वर्षा के संभावित जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

