छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना
27 अगस्त 2026, इंदौर: छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर , चंबल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; उज्जैन , रीवा, संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में कहीं -कहीं; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । 1 जून से 27 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -9 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -6 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -12 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पूर्वी मप्र के निवाड़ी जिले के ओरछा में सर्वाधिक 205.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। इसी जिले के पृथ्वीपुर में 130.0 और निवाड़ी में 102.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ में 95.0 , पलेरा 90.0 , जतारा 84.0 और लिधोरा में 72.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में आगरमालवा जिले के नलखेड़ा में 165.0 , सुसनेर में 132.0 , सेंवढ़ा (दतिया ) में 130.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पूर्व उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ अब अमृतसर, अंबाला, मुजफ्फर नगर, दक्षिण -पूर्व उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में स्थित निम्न दबाव के केंद्र , रांची, दीघा से होकर गुजर रही है और वहां से दक्षिण पूर्व दिशा में उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। दक्षिण बांग्ला देश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण अब उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल- उत्तर ओडिशा तटों के बीच स्थित है। इसके प्रभाव से 29 अग 2026 के आसपास इसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। गुजरात और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा उत्तर -पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा होने के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, बैतूल, आगर, गुना, शिवपुरी, दतिया , भिंड , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना , दमोह और मैहर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने का अनुमान है। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

