राज्य कृषि समाचार (State News)

एक बार लगाएं अनार का बाग, लंबे समय तक होती है आय

07 अप्रैल 2026, भोपाल: एक बार लगाएं अनार का बाग, लंबे समय तक होती है आय – यदि किसान अनार की फसल करें तो निश्चित ही लंबे समय तक संबंधित किसानों को  फायदा हो सकता है । दरअसल खास बात यह है कि अनार एक दीर्घकालिक फसल है, जिसका एक पौधा 20 से 24 वर्षों तक उत्पादन देता है। यानी एक बार बाग लगाने के बाद किसान लंबे समय तक नियमित आय अर्जित कर सकता है।

भारत में पारंपरिक खेती से घटते मुनाफे और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव के बीच किसान अब तेजी से बागवानी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं विकल्पों में अनार की खेती एक ऐसा मॉडल बनकर उभरी है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखती है। केंद्र और राज्य सरकारें भी किसानों को फलदार पौधों के बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, जिससे उनकी आय में स्थिरता और वृद्धि दोनों सुनिश्चित हो सके। देश में अनार की खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अनार की खेती में शुरुआती निवेश अपेक्षाकृत कम होता है। लगभग एक लाख रुपये की लागत से किसान 8 से 10 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है। यह लाभ इस बात पर भी निर्भर करता है कि किसान किस तकनीक और प्रबंधन के साथ खेती कर रहा है। ड्रिप इरिगेशन (बूंद-बूंद सिंचाई), उन्नत किस्मों और उचित पोषण प्रबंधन से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है। अनार के पौधे लगाने के लिए अगस्त तथा फरवरी-मार्च का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह फसल लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है, लेकिन अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे बेहतर रहती है। पौधरोपण के बाद डेढ़ से दो साल में पौधे फल देना शुरू कर देते हैं और 3-4 साल में पूर्ण विकसित पेड़ बन जाते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements