Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में फसल गिरदावरी का भौतिक और डिजिटल सत्यापन जारी, सारा ऐप से हो रहा ऑन-साइट निरीक्षण

24 अगस्त 2025, विदिशा: विदिशा में फसल गिरदावरी का भौतिक और डिजिटल सत्यापन जारी, सारा ऐप से हो रहा ऑन-साइट निरीक्षण – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में फसल गिरदावरी का भौतिक और डिजिटल सत्यापन तेजी से जारी है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार एसडीएम और तहसीलदार खेतों में जाकर सारा ऐप के माध्यम से गिरदावरी कार्य का मौका मुआयना और सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान सभी जानकारियां सारा ऐप में भी दर्ज की जा रही हैं।

बासौदा एसडीएम विजय राय ने सोयाबीन और मक्का की फसलों का गिरदावरी सत्यापन किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम कंजना हलका नंबर 39 में कृषक प्रकाश दांगी के खेत में सोयाबीन और भू-स्वामी धन सिंह सिलावट के खेत में मक्का की गिरदावरी की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख सविता पटेल ने बताया कि राजस्व अधिकारियों ने ग्राम पिपरिया में कृषक अजय सिंह और नत्थू सिंह के खेतों में मक्का की फसल की गिरदावरी की। साथ ही आनंदपुर, रसूलपुर और पठारी तहसीलों में भी सोयाबीन और मक्का की फसलों का निरीक्षण और गिरदावरी कार्य किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गिरदावरी प्रक्रिया का डिजिटल संचालन

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के तहत फसल गिरदावरी का कार्य स्थानीय युवाओं और पटवारियों द्वारा सारा ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। वे पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन कर खसरे की सीमा में जाकर डेटा ऑनलाइन अपलोड करते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिले की सभी तहसीलों में सर्वेयर और पटवारियों द्वारा किए गए गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन राजस्व अधिकारी कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि ई-उपार्जन के दौरान फसल परिवर्तन, दावा या आपत्ति जैसी समस्याएं न आएं और किसानों की वास्तविक फसल का सही क्रय सुनिश्चित हो सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com