राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला में पीएचई मंत्री धान के पौधों का रोपण किया

22 जुलाई 2024, मंडला: मंडला में पीएचई मंत्री धान के पौधों का रोपण किया – मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रविवार को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में प्रतिवर्ष अनुसार अपने पैतृक खेत में धरती मां को प्रणाम कर अपने परिजन के साथ धान के पौधों का रोपण किया।

श्रीमती उइके ने बताया कि धान के पौधों का रोपा गांव के लोग आपस में मिलकर लगाते हैं। खेती करने के लिए आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। खेती करने की यह परम्परा हमें मिलनसार, सहृदय और विनम्र बनाती है। ये समाज की वो परंपराएं हैं जो संस्कृति रूपी पौधों का रोपण करती हैं। इससे आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना बढ़ती है। खेती करना किसानों के लिए उनकी जीविका का प्रमुख आधार है।

मंडला जिले में 80 प्रतिशत लोग खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। किसानों के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे सभी किसान शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर समृद्ध व खुशहाल बन सकें।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements