राज्य कृषि समाचार (State News)

‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना: ड्रिप-मिनी स्प्रिंकलर अपनाने पर किसानों को मिलेगा 55% तक अनुदान, ऐसे करें आवेदन  

18 सितंबर 2026, भोपाल: ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना: ड्रिप-मिनी स्प्रिंकलर अपनाने पर किसानों को मिलेगा 55% तक अनुदान, ऐसे करें आवेदन – मध्यप्रदेश उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में संचालित ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (पीडीएमसी ) योजना के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को बढ़ावा देने के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के घटक पोर्टल स्प्रिंकलर में विभिन्न वर्गों के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (एसटी ) वर्ग के लिए 14.000 हेक्टेयर तथा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 5.000 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार मिनी स्प्रिंकलर के लिए सामान्य (जनरल ) वर्ग में 19.200 हेक्टेयर, एसटी वर्ग में 9.600 हेक्टेयर तथा एससी वर्ग में 4.400 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।वहीं ड्रिप संयंत्र के अंतर्गत एसटी वर्ग के लिए 2.700 हेक्टेयर तथा एससी वर्ग के लिए 1.700 हेक्टेयर का लक्ष्य शेष है। इस प्रकार योजना के माध्यम से किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों को 55% तक मिलेगा अनुदान

योजना अंतर्गत पात्र किसानों को शासकीय निर्धारित इकाई लागत का 45 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जबकि लघु एवं सीमांत किसानों को शासकीय निर्धारित इकाई लागत का 55 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों को ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर जैसी जल बचत आधारित सिंचाई तकनीक अपनाने में आर्थिक सहायता मिलेगी।

उद्यान विभाग ने योजना अंतर्गत लाभ लेने के इच्छुक किसानों से अपने-अपने विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अथवा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। किसान कियोस्क सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture